ऐसा दिन ना आए जब प्यार हमारा मिट जाए।
ऐसा दिन ना आए,
जब साथ हमारा छूट जाए।।
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार है मेरी खुशियां,
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार हमारी कलियां,
ऐसा दिन ना आए,
खिली कलियां सारी मुरझा जाए।
ऐसा दिन ना आए, जब प्यार हमारा मिट जाए।।
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार हमारी शक्ति,
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार है मेरी भक्ति,
ऐसा दिन ना आए,
भक्ति का तार ये टूट जाए।
ऐसा दिन ना आए,
जब साथ तुम्हारा छूट जाए।।
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार हमारा पुरा परिवार,
अगर प्यार आपका जिद है, तो है प्यार मेरा पूरा संसार,
ऐसा दिन ना आए,
जब दुनिया मेरी डूब जाए।
ऐसा दिन ना आए,
जब प्यार हमारा मिट जाए।।
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार हमारा घर अंगना,
अगर प्यार आपका जिद है, तो प्यार हमारा अपना सपना,
ऐसा दिन ना आए,
देखे मेरे सारे सपने बिखर जाए।
ऐसा दिन ना आए,
जब साथ हमारा छूट जाए।।
ऐसा दिन ना आए,
जब प्यार हमारा मिट जाए।
ऐसा दिन ना आए,
जब साथ हमारा छूट जाए।।
0 Comments